केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, NCB Chief Anurag Garg का कार्यकाल जुलाई 2027 तक बढ़ाया

केंद्र सरकार ने NCB प्रमुख अनुराग गर्ग का कार्यकाल जुलाई 2027 तक बढ़ा दिया है। अनुराग गर्ग के नेतृत्व में NCB ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई की हैं, जिनमें “जिहादी ड्रग” कैप्टागॉन की 182 करोड़ रुपये की खेप पकड़ना भी शामिल है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 22 May 2026, 3:24 PM IST
google-preferred

New Delhi : केंद्र सरकार ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के प्रमुख अनुराग गर्ग का कार्यकाल जुलाई 2027 तक बढ़ा दिया है। यह जानकारी कार्मिक मंत्रालय के आदेश में दी गई है।

1993 बैच के IPS अधिकारी हैं अनुराग गर्ग

अनुराग गर्ग 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और हिमाचल प्रदेश कैडर से आते हैं। उन्हें सितंबर 2024 में NCB का डायरेक्टर जनरल (DG) बनाया गया था। उनका कार्यकाल 23 मई 2026 को खत्म होने वाला था, लेकिन अब सरकार ने उन्हें 31 जुलाई 2027 तक इस पद पर बने रहने की मंजूरी दे दी है। इसी दिन वह रिटायर भी होंगे।

ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई

अनुराग गर्ग के नेतृत्व में NCB ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई की हैं। हाल ही में एजेंसी ने पहली बार देश में “कैप्टागॉन” नाम के खतरनाक ड्रग की बड़ी खेप पकड़ी थी। इस ड्रग को जिहादी ड्रग भी कहा जाता है।

अमित शाह ने दी थी जानकारी

16 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया था कि एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। यह कैप्टागॉन की तस्करी कर रहा था। एजेंसियों ने 227 किलो ड्रग्स जब्त की थी। जिसकी कीमत करीब 182 करोड़ रुपये बताई गई।

क्या है ‘जिहादी ड्रग’ कैप्टागॉन?

कैप्टागॉन एक सिंथेटिक ड्रग है, जिसे 1960 के दशक में बनाया गया था। खुफिया रिपोर्ट्स में इसका इस्तेमाल पश्चिम एशिया के कुछ चरमपंथी नेटवर्क से जुड़ा बताया गया है, इसलिए इसे जिहादी ड्रग कहा जाता है।

अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया पर भी शिकंजा

इसके अलावा पिछले महीने NCB ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को तुर्किये से वापस भारत लाने में भी सफलता हासिल की थी। इसे अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  22 May 2026, 3:24 PM IST

Advertisement