
प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई ज्वाइनिंग (Source: Dynamite News)
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। भारतीय किसान सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज ने एक बार फिर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा का दामन थाम लिया है। संगठन में उनकी वापसी को ‘घर वापसी’ के तौर पर देखा जा रहा है। शनिवार को न्याजुपुरा स्थित संगठन के प्रदेश कार्यालय पर उन्हें विधिवत ज्वाइनिंग कराई गई और युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मोहम्मद शाहनवाज की ज्वाइनिंग के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह आलम, प्रदेश अध्यक्ष हाजी इंतजार और युवा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी शोएब राना मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर शाहनवाज का स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि शाहनवाज युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ किसानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम करेंगे।
बताया गया कि मोहम्मद शाहनवाज इससे पहले भी भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा से जुड़े हुए थे। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने संगठन छोड़कर भारतीय किसान सेना का दामन थाम लिया था। वहां उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी।
अब एक बार फिर उन्होंने भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा में वापसी की है। संगठन में उन्हें युवा जिलाध्यक्ष का पद सौंपा गया है।
Independence Day 2026: जानिए क्या है पीएम मोदी का ‘सप्तधारा’ मंत्र, जो भारत को बनाएगा विकसित राष्ट्र
ज्वाइनिंग के बाद मोहम्मद शाहनवाज ने कहा कि भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा किसानों के हित में ईमानदारी और मजबूती से काम करता है। संगठन के कार्यों और नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने दोबारा वापसी का फैसला लिया।
उन्होंने कहा कि अब वह पूरी मजबूती के साथ किसानों की समस्याओं को उठाएंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं और किसानों को संगठन से जोड़ने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
युवा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी शोएब राना ने कहा कि शाहनवाज कुछ समय के लिए दूसरे संगठन में चले गए थे, लेकिन अब उनकी दोबारा संगठन में वापसी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शाहनवाज संगठन की नीतियों के अनुसार काम करेंगे और ज्यादा से ज्यादा किसानों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
शाहनवाज की वापसी और उन्हें युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद संगठन में नई सक्रियता की उम्मीद जताई जा रही है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 16 August 2026, 11:49 AM IST
Topics : Kisan Politics muzaffarnagar news UP News