Muzaffarnagar Encounter: क्राउन स्कूल के पास अचानक हुई फायरिंग, पैर में गोली लगने के बाद गैंगस्टर बिलाल गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में क्राउन स्कूल के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, वाहन चोरी गैंग में वांछित बिलाल उर्फ मंकी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद किए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 September 2026, 11:39 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में क्राउन स्कूल के पास पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, वाहन चोरी के गैंगस्टर में वांछित बदमाश बिलाल उर्फ मंकी ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि वाहन चोरी के गैंग में वांछित बदमाश क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर बुढ़ाना पुलिस टीम ने क्राउन स्कूल के आसपास घेराबंदी शुरू की। इसी दौरान पुलिस का सामना बिलाल उर्फ मंकी से हो गया।

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख बदमाश ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बिलाल के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया।

सिर्फ 8 घंटे में दिल्ली से गोरखपुर: यूपी में तैयार हो रहा 740 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, शामली से भी सफर होगा आसान

बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस अब बरामद बाइक और हथियार के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वाहन चोरी की अन्य घटनाओं में उसकी क्या भूमिका रही है।

एक रुपये में एंट्री और 1999 का बिल: कानपुर के स्वरूपनगर में चल रहे अवैध हुक्का बार और ‘मिडनाइट शीशा डील’ का पर्दाफाश

दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, बिलाल उर्फ मंकी मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है। उसके खिलाफ चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास को खंगालने के साथ ही उससे जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।

मौके पर पहुंचे सीओ बुढ़ाना

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस टीम से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस अब मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल घायल बदमाश पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से बरामद हथियार और बाइक की जांच की जा रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  20 September 2026, 11:39 AM IST

Advertisement