
मौके से पहुंची पुलिस, जांच में जुटी (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर एक बड़े हत्याकांड से दहल उठी। आउटर दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बुधवार सुबह महिला और उसके 3 बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक हत्या की यह वारदात समयपुर बादली के चंदन पार्क इलाके में हुई। परिवार के चार लोगों की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम के द्वारा सबूत जुटाए जा रहे हैं।
Delhi Crime News: रंजिश में नाबालिग की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली के चंदन पार्क इलाके में महिला और उसके 3 बच्चों की धारदार हथियार से हत्या, परिवार के चार लोगों की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप, आरोपी फरार, मौके पर जांच में जुटी पुलिस#NewDelhi #CrimeNews @DelhiPolice pic.twitter.com/UlFpxXGJsd
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 25, 2026
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला और तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मयपुर बादली में महिला और तीन बच्चों की हत्या (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महिला और उसके बच्चों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब आसपास के लोगों को घर से कोई हलचल न होने पर शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर चारों के शव बरामद किए। पूरे घर में खून के निशान पाए गए, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमला बेहद बेरहमी से किया गया।
Delhi Crime: पहले गैस कटर से काटा, आग लगाई और फिर… दिल्ली में चोरी का सनसनीखेज मामला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश, पारिवारिक विवाद या लूटपाट जैसे विभिन्न एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।
Location : New Delhi
Published : 25 February 2026, 11:52 AM IST