जिस गांव से ड्यूटी पर गया था जवान, वहीं पहुंचा पार्थिव शरीर; अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

सुल्तानपुर के नेवरा गांव निवासी SSB हवलदार आनंद प्रकाश तिवारी का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से उनकी मौत हुई थी। अंतिम दर्शन के लिए गांव में बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं, जबकि प्रशासन ने अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 15 September 2026, 2:11 PM IST

Sultanpur: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सुल्तानपुर के लाल हवलदार आनंद प्रकाश तिवारी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेवरा पहुंच गया है। जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं अपने लाल के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग गांव पहुंच रहे हैं।

पार्थिव शरीर पहुंचते ही मचा कोहराम

आनंद प्रकाश तिवारी का पार्थिव शरीर जैसे ही नेवरा गांव पहुंचा, परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम दर्शन के लिए गांव में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। ग्रामीण अपने जवान को श्रद्धांजलि देने और अंतिम विदाई देने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन है।

SSB कैंप में सर्विस राइफल से चली गोली और पसरा मातम, सुल्तानपुर के लाल की छत्तीसगढ़ में कैसे हुई मौत?

अजय राय और एसडीएम ने परिजनों से की मुलाकात

जवान की मौत की खबर मिलने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी नेवरा गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही। वहीं सुल्तानपुर की उपजिलाधिकारी गरिमा सौनकिया भी गांव पहुंचीं और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार को लेकर जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि जवान का अंतिम संस्कार कुछ ही देर में किया जाएगा। अंतिम विदाई के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। गांव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने पर भी प्रशासन की नजर है। ग्रामीण अपने जवान को अंतिम सलामी देने के लिए तैयार हैं।

सुल्तानपुर में तेज रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, बिजली विभाग के कर्मचारी की मौत

SSB में हवलदार के पद पर थे तैनात

आनंद प्रकाश तिवारी कुड़वार थाना क्षेत्र के खादर बसंतपुर ग्राम नेवरा के रहने वाले थे। वह सशस्त्र सीमा बल (SSB) में हवलदार के पद पर तैनात थे। सोमवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र के पास कुहचे गांव स्थित SSB कैंप में गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही उनके पैतृक गांव में शोक का माहौल बना हुआ था।

Location :  Sultanpur

Published :  15 September 2026, 2:11 PM IST