
मेरठ में मॉडल हुई लव जिहाद का शिकार
Meerut: मेरठ के सरधना क्षेत्र की एक युवती ने युवक और उसके परिवार पर शादी का झांसा देकर 11 वर्षों तक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि मॉडलिंग के दौरान हुई पहचान के बाद आरोपी ने शादी और करियर का सपना दिखाकर उसका भरोसा जीता। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है, जिस पर पुलिस जांच शुरू कर चुकी है।
युवती ने बताया कि वर्ष 2015 में दिल्ली में मॉडलिंग के दौरान उसकी मुलाकात सरधना निवासी वसील नाम के युवक से हुई थी। दोनों मॉडलिंग करते थे और इसी दौरान उनकी पहचान हुई। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे मॉडलिंग और फिल्मी दुनिया में बड़ा नाम दिलाने का सपना दिखाया। युवती का कहना है कि इसके बाद युवक उसे मुंबई ले गया, जहां दोनों ने एक साथ मॉडलिंग की। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और युवक लगातार शादी का भरोसा देता रहा।
मेरठ में 31 दिन बाद कब्र से निकाला महिला का शव, परिजन बोले- गले पर था नीला निशान… सीने पर खरोंच
शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने विवाह का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। उसका कहना है कि वर्षों तक उसे भरोसा दिलाया जाता रहा कि जल्द ही शादी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। युवती ने यह भी दावा किया है कि इस दौरान वह गर्भवती हुई थी। जिस पर आरोपी की ओर से उसका तीन बार गर्भपात कराया गया।
युवती का आरोप है कि हाल ही में उसे जानकारी मिली कि आरोपी ने दूसरी मुस्लिम युवती से शादी कर ली है। यह बात सामने आने के बाद उसने विरोध जताया। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किया।
अब चींटी करेगी सिस्टम साफ! मेरठ से लॉन्च हुई नई पार्टी, नाम सुनकर लोग हैरान
पीड़िता का कहना है कि उसने अपनी कई वर्षों की कमाई आरोपी और उसके परिवार पर खर्च की। जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ। इसके अलावा उसने आरोप लगाया है कि उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया गया और विवाह के लिए मुस्लिम धर्म अपनाने को कहा गया।
युवती ने अपनी शिकायत में खुद को धोखे और शोषण का शिकार बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामला अब पुलिस के संज्ञान में है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Meerut
Published : 9 June 2026, 2:35 PM IST