मिर्जापुर में कानून का शिकंजा: रिहाई का सपना देख रहे हत्यारे पर लगा NSA, अब जेल में ही कटेगा वक्त

मिर्जापुर के कटरा थाना क्षेत्र के हत्या के आरोपी राजेन्द्र सोनकर पर जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) लागू कर दिया है। पुलिस ने उसकी संभावित रिहाई से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई थी। अब मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 August 2026, 11:32 AM IST

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के कोतवाली कटरा क्षेत्र के निवासी और हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी राजेन्द्र सोनकर पर जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका/NSA) के तहत कार्रवाई की है। प्रशासन का कहना है कि आरोपी की संभावित रिहाई से कानून-व्यवस्था और लोकशांति प्रभावित हो सकती है। इसी आधार पर जमानत प्रक्रिया के दौरान उसके खिलाफ रासुका लागू किया गया है।

जमानत अर्जी से पहले प्रशासन हुआ सक्रिय

मिर्जापुर पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली कटरा में दर्ज मुकदमा संख्या 97/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सीएलए एक्ट और आयुध अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत आरोपी राजेन्द्र सोनकर जेल में बंद है। आरोपी ने अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3(2) के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की संस्तुति की।

Mirzapur: लाइक और व्यूज के लिए थाने के सामने बनाई रील, लेकिन मिल गई जेल की हवा

जिलाधिकारी ने रासुका लागू करने का आदेश दिया

पुलिस की संस्तुति पर विचार करने के बाद जिला मजिस्ट्रेट मिर्जापुर ने 4 अगस्त 2026 को आरोपी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लागू करने का आदेश जारी किया। मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

आपराधिक इतिहास को बनाया कार्रवाई का आधार

पुलिस के अनुसार राजेन्द्र सोनकर के खिलाफ वर्ष 2005 से 2026 के बीच हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, बलवा, धमकी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन का मानना है कि ऐसे आपराधिक इतिहास को देखते हुए आरोपी की रिहाई सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती है।

Mirzapur: कुर्सी के रोब में हदें पार? कृषि विभाग के कर्मियों ने खोला मोर्चा, अफसर की प्रताड़ना के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी

रासुका क्यों लगाया गया?

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) का उपयोग उन मामलों में किया जाता है, जहां प्रशासन को आशंका हो कि किसी व्यक्ति की गतिविधियां लोक व्यवस्था या सार्वजनिक सुरक्षा को प्रभावित कर सकती हैं। इसी आधार पर आरोपी के खिलाफ यह निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

Location :  Mirzapur

Published :  6 August 2026, 11:32 AM IST