सुप्रीम कोर्ट से अमृतपाल सिंह को झटका, NSA के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से इंकार; पढ़ें पूरी खबर
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने 2023 में लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत उनके निरोध को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजरिया की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया।