Mirzapur: “मां! अब हम किसको बांधेंगे राखी”… चीख-चीखकर 4 बहनें पूछ रही सवाल, इस गलती से बुझ गया घर का इकलौता चिराग

मिर्जापुर स्थित हलिया क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया। अदवा नदी किनारे पहुंचे एक युवक के साथ अचानक ऐसा हादसा हुआ कि पूरे गांव में कोहराम मच गया। आखिर उस सुबह नदी किनारे ऐसा क्या हुआ जिसने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां एक पल में छीन लीं?

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 14 August 2026, 1:45 PM IST

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी खुर्द गांव में शुक्रवार सुबह अदवा नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शौच के लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान बांध का गेट खुलने से नदी का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ गया, जिसकी चपेट में आकर वह बह गया। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।

बांध का गेट खुलते ही तेज बहाव में बहा युवक

मृतक की पहचान अंकित कुमार (18), पुत्र गौरी शंकर, निवासी अहुगी खुर्द, थाना हलिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अंकित शुक्रवार सुबह करीब चार बजे शौच के लिए घर से करीब 500 मीटर दूर अदवा नदी के किनारे गया था।

इसी दौरान अदवा बांध का गेट खोले जाने से नदी में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया और अंकित उसकी चपेट में आकर बह गया।

Mirzapur: छात्रों के जोश और नागरिकों के जुनून से बदला मिर्जापुर का मंजर, तिरंगामय हुआ पूरा शहर

ग्रामीणों ने तलाश कर नदी से निकाला शव

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बांध का गेट बंद कराकर नदी में खोजबीन शुरू की।

घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर नदी किनारे अंकित का शव मिला। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Mirzapur: गंगा में अचानक बढ़ने लगा पानी, घाट पर पहुंचने वालों ने देखा हैरान करने वाला नजारा

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अंकित अपने पिता गौरी शंकर का इकलौता बेटा और चार बहनों का अकेला भाई था। उसकी मां शिवकुमारी का करीब एक वर्ष पहले निधन हो चुका था। इकलौते बेटे की मौत से पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की मौत नदी में डूबने से हुई है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Mirzapur

Published :  14 August 2026, 12:27 PM IST