
भतीजे ने चाची को गैरमर्द के साथ पकड़ा (Img: AI Generated Image)
Meerut: मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में रिश्तों से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला के घर में छिपे उसके प्रेमी को पकड़ना भतीजे के लिए भारी पड़ गया। आरोप है कि युवक ने जैसे ही बेड के अंदर छिपे शख्स को बाहर निकाला, उसने अपने चार-पांच साथियों को मौके पर बुला लिया और मिलकर युवक पर हमला कर दिया। बेरहमी से हुई पिटाई में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घायल युवक उमर ने बताया कि उसके चाचा सऊदी अरब में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी फतेहउल्लापुर स्थित कॉलोनी में बच्चों के साथ रहती हैं। शुक्रवार दोपहर उसके चाचा ने फोन कर उसे घर पर कुछ पैसे पहुंचाने के लिए कहा था। उमर जब घर पहुंचा तो उसे कुछ संदिग्ध लगा। उसने चाची से पूछा कि घर में कोई और तो नहीं है, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उमर ने कमरे में रखे बेड की तलाशी ली तो उसके अंदर एक युवक छिपा मिला।
उमर का आरोप है कि बेड के अंदर छिपा युवक सरफराज था। जैसे ही उसे बाहर निकाला गया, उसने तुरंत अपने चार से पांच साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में सभी लोग घर पहुंच गए और उमर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर लात-घूंसों और मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ, लेकिन तब तक उमर बुरी तरह घायल हो चुका था।
ये भी पढे़ें- वैभव हत्याकांड: दोषियों को बख्शा न जाए; परिजनों का आंसू पोंछते हुए नेताओं ने बुलंद की न्याय की आवाज, गरमाई सियासत
मारपीट के बाद घायल अवस्था में उमर सीधे लोहियानगर थाने पहुंचा। पुलिस ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए तुरंत जिला अस्पताल भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। घटना के बाद उमर के भाई ने लोहियानगर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Meerut
Published : 1 August 2026, 6:01 PM IST