14 की उम्र में पहला आशिक, 15 में शादी, 16 में ससुराल छोड़ा और 17 में दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ…मेरठ में ऑनरकिलिंग का गंदा राज

मेरठ के हुमायूंनगर में 16 वर्षीय भाई ने अपनी 17 वर्षीय बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी खुद पुलिस चौकी पहुंचा और जुर्म कबूल किया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला पारिवारिक विवाद और रिश्तों में तनाव से जुड़ा बताया जा रहा है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 1 July 2026, 12:22 PM IST
google-preferred

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाओगे। इलमा नाम की एक लड़की का 14 साल की उम्र से चरित्र ठीक नहीं था। जिसकी वजह से घर वालों ने उसके बॉयफ्रेंड से शादी करवा दी, लेकिन उसके बावजूद भी इलमा अपनी आदतों से बाज नहीं आई। शादी के बाद भी मायके में कुल 17 साल की उम्र में अफेयर कर लिया। जिसकी वजह से परिवार इतना परेशान हो गया कि भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी। पूरा मामला हुमायूंनगर का है।

अब पढ़ें पूरा मामला

सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे 16 साल का दिलशाद पुलिस चौकी पहुंचा। दिलशाद ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी है। यह सुनकर पुलिस वाले हैरान हो गए। पुलिस टीम तुरंत दिलशाद के घर पहुंची। वहां जाकर देखा तो उसकी बात सच निकली। दिलशाद ने अपनी 17 साल की बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दिलशाद की बहन इलमा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यहां से शुरू हुई कहानी

पुलिस ने दिलशाद से पूछताछ शुरू की। दिलशाद ने पुलिस को बताया कि जब उसकी बहन केवल 14 साल की थी तो उसका चरित्र खराब हो चुका था। घरवालों ने इलमा को एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। उसके बाद पंचायत हुई और दिलशाद के घरवालों ने अपनी बेटी इलमा की शादी उस लड़के से कर दी, जिसके साथ आपत्तिजनक हालत में मिली थी। शादी के समय इलमा की उम्र केवल 15 साल थी।

प्रेमी से निकाह के बाद दूसरा आशिक बनाया

पूछताछ में दिलशाद ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद भी उसकी बहन का व्यवहार ठीक नहीं हुआ। शादी के कुल 6 महीने बाद ही उसकी बहन वापस अपने मायके आ गई और पड़ोस में रहने वाले एक लड़के के साथ संबंध बना लिए थे। दोनों मिलने लगे थे। इसकी शिकायत पड़ोसियों ने इलमा के घरवालों को दी। इसके बाद घरवालों ने अपनी बेटी को खूब समझाया, लेकिन वह नहीं मानी।

बॉयफ्रेंड के साथ हुई फरार

इसी बीच रविवार की सुबह करीब 6:00 बजे इलमा अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ घर से भाग गई। घरवालों ने अपनी बेटी को खूब ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बाद में पता चला कि वह पड़ोस में रहने वाले बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई है। उसके बाद मंगलवार की सुबह करीब 9:00 बजे इलमा वापस लौटी। इस दौरान घर में झगड़ा हो गया। घरवालों ने कहा कि तुम अपनी ससुराल वापस चली जाओ, लेकिन इलमा ने साफ इनकार कर दिया।

क्या आपका जिला भी है खतरे में? मैनपुरी में शुरू हुआ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, प्रशासन ने की बड़ी अपील

अंत में खौफनाक मौत

उसके बाद शाम को करीब 5:00 बजे इलमा का भाई दिलशाद घर लौटा और उसने कमरा बंद करके अपनी बहन की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दिलशाद अपने घर से 500 मीटर दूर पर स्थित पुलिस चौकी पहुंचा और पूरी वारदात के बारे में बताया। पुलिस ने दिलशाद को हिरासत में ले लिया है और अभी वह नाबालिग है।

Location :  Meerut

Published :  1 July 2026, 12:21 PM IST

Related News

Advertisement