जिसे कहती थी ‘मामा’, उसी ने लूटी आबरू; 7 साल की बच्ची के साथ जो हुआ उसे सुनकर कांप आएंगे आप

मथुरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक सात वर्षीय बच्ची के साथ ऐसा आरोप लगा है जिसने पूरे परिवार को झकझोर दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 15 June 2026, 2:20 PM IST

Mathura: मथुरा के जैत थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पर अपनी ही सात वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार का रहने वाला है परिवार

जानकारी के अनुसार, पीड़िता का परिवार मूल रूप से बिहार के भागलपुर का रहने वाला है। बच्ची के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी सात वर्षीय बेटी के साथ उसके मामा ने गलत हरकत की। आरोपी मथुरा के जैत थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

बांदा में बड़ा हादसा: सुबह खुशी-खुशी घर से निकले थे बहन-भाई, घर वापस लौटा शव; आखिर ऐसा क्या हुआ?

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़िता के बयान सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

घर के भीतर ऐसा क्या हुआ कि पिता बन गया जल्लाद? अपनी ही बेटी और पत्नी को…

घटना ने एक बार फिर रिश्तों में विश्वास और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भी मामले को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Location :  Mathura

Published :  15 June 2026, 2:20 PM IST