पंजाब में खूनी लव स्टोरी: जिसे चुना हमसफर…वो ही बना कसाई, इस वारदात को सुन कांप जाएगी आपकी रूह

पंजाब के मानसा में दिल दहला देने वाली वारदात! प्रेम विवाह करने वाले पति ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी सिमरजीत कौर की तेजधार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 11 July 2026, 1:35 PM IST
google-preferred

Mansa: पंजाब के मानसा जिले के गांव ठुठिया वाली में शनिवार तड़के एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। कुछ समय पहले जिस जोड़े ने सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाकर प्रेम विवाह (लव मैरिज) किया था, उसी रिश्ते का अंत बेहद खौफनाक रहा।

एक सनकी पति ने रात के अंधेरे में अपनी ही 26 वर्षीय पत्नी की तेजधार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हैवान पति मौके से फरार हो गया, जिसके बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

नींद में ही घोंट दिया सिमरजीत का दम

मृतका की पहचान 26 वर्षीय सिमरजीत कौर के रूप में हुई है, जबकि हत्या का मुख्य आरोपी उसका पति सचप्रीत सिंह है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात दोनों रोज की तरह सोने गए थे, लेकिन देर रात किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि सचप्रीत के सिर पर खून सवार हो गया।

उसने घर में रखे धारदार हथियार से सोते समय सिमरजीत के गले पर वार कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों को इस खूनी खेल की भनक लगी, तो विवाहिता का शव खून से लथपथ फर्श पर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पंजाब में सियासी घमासान के बीच बेंगलुरु पहुंचे सीएम भगवंत मान, डिटॉक्स कार्यक्रम में होंगे शामिल; जानें क्या है उनका अगला प्लान

शव को देखकर कांप उठी डॉक्टरों की रूह

सूचना मिलते ही पुलिस की भारी टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे घर को सील कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अर्शदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि महिला की मौत अत्यधिक खून बहने और गला पूरी तरह रेत दिए जाने के कारण हुई है।

शव की हालत इतनी भयावह थी कि देखने वालों की रूह कांप उठी। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पंजाब टू बिहार अवैध शराब का करोबार, चंदौली से हुआ तस्करी के खेल का खुलासा

हत्यारे पति की तलाश में पुलिस की छापेमारी

घटना के बाद से मृतका सिमरजीत कौर के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस चौकी प्रभारी मक्खन सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके बयानों के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है।

वारदात के बाद से फरार आरोपी पति सचप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि हत्यारे को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। फिलहाल हत्या की असली वजह का पता लगाने के लिए तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Location :  Mansa

Published :  11 July 2026, 1:35 PM IST

Related News

Advertisement