मिलने की खौफनाक सजा: प्रेमी-प्रेमिका को खेतों में बांधकर दिया करंट, तड़प-तड़पकर युवक की मौत

मध्य प्रदेश के मंडला में खौफनाक तालिबानी सजा! प्रेमी जोड़े को बंधक बनाकर बिजली के तारों से दिया करंट। नागपुर में इलाज के दौरान युवक अभिषेक की मौत। पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। पढ़िए पूरी खबर।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 September 2026, 9:23 AM IST

Mandla: मध्य प्रदेश के मंडला जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। नैनपुर थाना क्षेत्र के खिरसारू गांव में एक प्रेमी जोड़े को गांव के ही कुछ दबंगों ने देख लिया और तालिबानी सजा सुनाते हुए दोनों के हाथ-पांव बांध दिए।

इसके बाद आरोपियों ने दोनों को बिजली के नंगे तारों से बांधकर भयंकर करंट लगाया। करंट लगने से लहूलुहान और अधमरी हालत में युवक-युवती को अलग-अलग खेतों में फेंककर आरोपी मौके से फरार हो गए।

नागपुर में इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

घटना 26 अगस्त की है, जिसके बाद नैनपुर पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया था। सिवनी जिले के रहने वाले 22 वर्षीय युवक अभिषेक धुर्वे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे नागपुर रेफर किया गया था, जहां 16 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Double Murder Etah: एटा में पति और ससुर ने हथौड़े से कुचलकर की पत्नी और सास की निर्मम हत्या, मची सनसनी

शुरुआती जांच में मामले को छिपाने की कोशिश की गई, लेकिन नागपुर से आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गंभीर रूप से घायल युवती के बयानों ने इस पूरे खौफनाक कांड का खुलासा कर दिया। पीएम रिपोर्ट में मौत की असली वजह बिजली का जोरदार झटका लगना पाई गई।

सलाखों के पीछे पहुंचे तीनों हैवान

एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा के मुताबिक, युवती ने ठीक होने के बाद पुलिस को आपबीती सुनाई कि कैसे तीन दबंगों ने उन्हें बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और बिजली का करंट लगाया।

गोरखपुर में विसर्जन के दौरान खूनी तांडव: डीजे पर डांस बना नासूर, 15 साल के छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

सबूत मिलते ही पुलिस ने मामले को हत्या की धारा में बदला और तीन आरोपियों चमरालाल उर्फ भूरा मरावी, लालसिंह और सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Location :  Mandla

Published :  22 September 2026, 9:23 AM IST