15 साल से बसे घर पर गड़ गई दबंगों की नजर… महिला ने डीएम ऑफिस में खोली भू-माफियाओं की कहानी

मैनपुरी के भोगांव तहसील क्षेत्र में एक महिला ने अपनी जमीन पर जबरन कब्जे के प्रयास का आरोप लगाकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का दावा है कि जिस जमीन पर वह वर्षों से रह रही है, वहां दबंगों ने अचानक सीमेंट के पोल गाड़ दिए।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 17 June 2026, 3:31 PM IST
google-preferred

Mainpuri: मैनपुरी के भोगांव तहसील क्षेत्र में रहने वाली सरोज देवी के लिए बीते कुछ दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे। जिस जमीन को उन्होंने वर्षों की मेहनत और उम्मीदों से अपना घर बनाया, उसी जमीन पर अब कब्जे की कोशिश का आरोप सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि करीब 15 वर्षों से वह अपने परिवार के साथ वहां रह रही हैं, लेकिन अचानक कुछ लोगों ने उस जमीन पर अपना दावा जताना शुरू कर दिया।

जमीन पर गाड़ दिए गए सीमेंट के पोल

ग्राम नगला कड्डी निवासी सरोज देवी के अनुसार उनकी बैनामा शुदा जमीन, गाटा संख्या 112, पर पड़ोसी गांव नगल गहियर के कुछ लोगों ने जबरन सीमेंट के पोल गाड़ दिए। उनका आरोप है कि यह सब जमीन पर कब्जा करने की मंशा से किया गया। पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें डराने और दबाव बनाने की कोशिश की गई।

मेरा बेटा कब तक डरकर जिएगा? मां ने SP से लगाई न्याय की गुहार, आखिर क्या है पूरा मामला?

दबंगई और जमीन हड़पने के आरोप

सरोज देवी ने गांव के रोहित प्रधान, रवि, लालू और विक्रम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपित लोग प्रभावशाली हैं और इसी का फायदा उठाकर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। परिवार का दावा है कि लगातार बढ़ते दबाव के कारण वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें डर है कि कहीं उनकी जमीन और आशियाना दोनों उनसे न छिन जाएं।

नेपाली नागरिक होकर भारत में शिक्षक की नौकरी? महराजगंज में दोहरी नागरिकता और फर्जी दस्तावेजों से मचा हड़कंप

न्याय की उम्मीद में पहुंचीं जिलाधिकारी के पास

जब गांव स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सरोज देवी अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी मैनपुरी की चौखट पर पहुंचीं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने, जमीन को कब्जा मुक्त कराने और आरोपित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Location :  Mainpuri

Published :  17 June 2026, 3:31 PM IST

Related News

Advertisement