हिंदी
पीड़ित पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज कराई (Img: Dynamite News)
Mainpuri: मैनपुरी जिले के भोगांव तहसील क्षेत्र के ग्राम अहरवा में खेत पर खाद डालने के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित महिला ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, हमला, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
पीड़िता सोनी देवी पत्नी प्रदीप कुमार ने बताया कि 21 मई 2026 को उनके पति प्रदीप कुमार और परिवार के अन्य सदस्य खेत में खाद डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि थोड़ी ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।
महिला का कहना है कि विवाद के दौरान विनय नामक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।
सोनी देवी ने आरोप लगाया कि हमलावर खेत पर कब्जा करने की नीयत से आए थे। विरोध करने पर परिवार के साथ अभद्रता की गई और हमला किया गया। महिला का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान उनका मोबाइल फोन और कानों के टॉप्स भी छीन लिए गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद से लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे पूरा परिवार भयभीत है। महिला ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
गोरखपुर: कपड़ा खरीदने निकली युवती लापता, युवक समेत तीन पर केस दर्ज, परिवार में मचा हड़कंप
वहीं, इस मामले में पीड़ित महिला सोनी और घायल युवक विनय के बयान भी सामने आए हैं, जिनमें उन्होंने पूरी घटना का जिक्र करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Location : Mainpuri
Published : 23 May 2026, 1:49 PM IST