महज हादसा या सोची-समझी हत्या? महोबा में सुरक्षा गार्ड की मौत ने खड़े किए कई गंभीर सवाल

महोबा में चरखारी क्षेत्र के सूपा गांव के एक युवक का शव सौर ऊर्जा प्लांट परिसर में संदिग्ध हालत में मिला। मृतक के शरीर और पैर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस को अभी तक हत्या की असली वजह का नहीं पता चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 June 2026, 4:03 PM IST

Mahoba: महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र में स्थित एक सौर ऊर्जा प्लांट में कार्यरत सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। रात में ड्यूटी पर गए युवक का शव अगले दिन सुबह प्लांट परिसर के पास मिलने के बाद पुलिस और परिजनों में खलबली मच गई। घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं परिवार ने इसे सोची-समझी हत्या बताया है।

रोज की तरह काम पर पहुंचा था युवक

जानकारी के अनुसार, चरखारी कोतवाली क्षेत्र के सूपा गांव निवासी 25 साल का दिनेश राजपूत सौर ऊर्जा परियोजना में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। मंगलवार शाम वह रोजाना की तरह खाना लेकर अपनी ड्यूटी पर पहुंचा था। सुबह जब उसकी मौत की खबर उसके घरवालों तक पहुंची तो पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

शरीर पर मिले चोटों के निशान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। शव की स्थिति देखकर परिजनों ने कई गंभीर सवाल उठाए। परिवार का दावा है कि युवक के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे। इसके अलावा एक पैर में गंभीर चोट और फ्रैक्चर भी नजर आ रहा था। इन हालातों को देखकर यह मामला आपराधिक लग रहा है।

Mahoba Poison Case: एक गांव में दो जहरकांड से मचा हड़कंप, महिला की मौत के बाद युवक ने भी… जांच में जुटी पुलिस

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे की अज्ञात लोगों ने बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हुई। उनका कहना है कि शरीर पर मौजूद चोटें किसी सामान्य दुर्घटना की ओर इशारा नहीं करतीं। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

Location :  Mahoba

Published :  17 June 2026, 3:54 PM IST