
टोयोटा से 225 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद (Img: Dynamite News)
Maharajganj: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस, एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सीमा के मुख्य द्वार के पास चेकिंग के दौरान एक कार से 225 बोतल/शीशी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 23 सितंबर 2026 को भारत-नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरव कुमार पुत्र प्रमोद मंडल, निवासी ग्राम रीगा शव टोला, वार्ड नंबर-10, पोस्ट रीगा, थाना रीगा, जनपद सीतामढ़ी, बिहार, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है।
ये भी पढे़ं- कानपुर बिकरू कांड: सातवीं कोशिश में मिली राहत, बर्खास्त दारोगा केके शर्मा और शिवम दुबे जेल से बाहर आएंगे
पुलिस ने बताया कि आरोपी जिस टोयोटा कार में सवार था, उसकी तलाशी के दौरान 8 प्लास्टिक के कैरेट में 225 बोतल/शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत पुलिस ने 2.50 लाख रुपये बताई है।
बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर सोनौली थाने में मु0अ0सं0 92/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा गया।
कार्रवाई में सोनौली पुलिस के उ0नि0 उमाकांत सरोज, का0 अनूप मिश्रा और का0 प्रखर सिंह कुशवाहा, एसएसबी के उ0नि0 राम लाल तथा आरक्षी रामसुमेर गौड़ और आबकारी विभाग के मुख्य आरक्षी अनन्त कुमार पाण्डेय शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Location : Maharajganj
Published : 24 September 2026, 1:24 PM IST