अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया दिलीप: महराजगंज में दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत; एक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

महराजगंज में दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल एक युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में भर्ती है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 30 September 2026, 9:50 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र के करौता गांव के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक पहुंचाया।

हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर

सीएचसी चौक में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। घायलों में चौक थाना क्षेत्र के तकरारी गांव निवासी दिलीप पुत्र अशोक भी शामिल थे।

पुल से फिसला पैर और देखते ही देखते गायब, महराजगंज में नहर में लापता किशोर की दूसरे दिन भी तालाश जारी

इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दिलीप की हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं हादसे में घायल दूसरे बाइक सवार की हालत भी गंभीर बताई जा रही है और उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

हादसा, मातम और मदद का हाथ: महराजगंज में आकाशीय बिजली से युवक की मौत; पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद चौक थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव के संबंध में पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  30 September 2026, 9:50 PM IST