मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गई दुनिया! नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत पर मायके वालों ने खोले कई सनसनीखेज राज

महराजगंज के पनियरा क्षेत्र में शादी के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता का शव ससुराल में मिला। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 July 2026, 8:36 PM IST

Maharajganj: पनियरा थाना क्षेत्र के रजौड़ा पंजूम गांव के लाइन टोला में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। विवाह के महज डेढ़ महीने बाद ही रोशनी (पुत्री छेदी) का शव उसके ससुराल स्थित कमरे में बेड पर मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विदाई से पहले आया फोन

जानकारी के अनुसार, मृतका रोशनी निवासी औसानी की शादी 26 अप्रैल 2026 को रजौड़ा पंजूम निवासी राहुल के साथ हुई थी। शुक्रवार को उसकी विदाई होनी थी। परिजनों के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे उनकी रोशनी से फोन पर सामान्य बातचीत हुई थी। इसके कुछ समय बाद ससुराल पक्ष की ओर से फोन कर कहा गया कि आज विदाई के लिए आने की जरूरत नहीं है।

महराजगंज टॉप-5 में तो आया पर… जानिए PWD, समाज कल्याण और बाल विकास विभाग ने कैसे फेरा पानी!

कमरे में बेड पर मिला शव

इस सूचना से मायके वालों को शक हुआ और वे तुरंत ससुराल पहुंच गए। वहां पहुंचने पर कमरे के अंदर बेड पर रोशनी का शव पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि रोशनी की हत्या कर साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही पनियरा थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। वहीं सीओ सदर अंकुर गौतम, नायब तहसीलदार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए।

महराजगंज में स्कूल वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, आखिर क्या है ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  10 July 2026, 8:36 PM IST