सिलेंडर खत्म हुआ तो खुला कालाबाजारी का काला चिट्ठा, महराजगंज के कोल्हुई में वकील से अभद्रता के बाद हंगामा

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक ऐसी घटना हुई, जिसने एकसड़वा-मोगलहा मार्ग पर लोगों का ध्यान खींच लिया। मौके पर पुलिस और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को पहुंचना पड़ा। करीब चार घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक कार्रवाई भी हुई, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में रही।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 November 2026, 3:38 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एकसडवा में गुरुवार सुबह गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी को लेकर हंगामा हो गया। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब एक वकील, नागेंद्र शुक्ला एकसड़वा-मोगलहा मार्ग पर लेट गए। सूचना मिलने पर कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अधिवक्ता को शांत कराया।

दुकान पर दुर्व्यवहार का आरोप

वकील नागेंद्र शुक्ला ने बताया कि उनके घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गए थे। उन्हें पता चला कि रईस नाम का एक व्यक्ति सिलेंडर बेचता है, तो वे उसकी दुकान पर गए। उनका आरोप है कि वहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। वकील का यह भी दावा है कि रईस गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी में शामिल है।

Maharajganj में टॉयलेट में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, देखकर परिवार के उड़े होश, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

छापेमारी के दौरान चार सिलेंडर बरामद

घटना की जानकारी मिलने पर नौतनवा के सप्लाई इंस्पेक्टर हर्षवर्धन मौके पर पहुंचे और दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान चार गैस सिलेंडर बरामद हुए। अधिकारी फिलहाल इन सिलेंडरों से जुड़े मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस की मौजूदगी में मामला सुलझा

गैस सिलेंडरों को लेकर हुआ यह विवाद करीब चार घंटे तक चर्चा का विषय बना रहा। मौके पर कोल्हुई थाने की पुलिस मौजूद थी।

Maharajganj: अमावस्या के दिन मासूम की बलि देने की थी तैयारी, दिल्ली तक पुलिस ने किया पीछा

सप्लाई इंस्पेक्टर का बयान

सप्लाई इंस्पेक्टर हर्षवर्धन ने पुष्टि की कि दुकान पर छापेमारी की गई थी। वहां से चार सिलेंडर बरामद हुए, जिन्हें जब्त करके एक गैस एजेंसी को सौंप दिया गया है। दुकानदार को नोटिस जारी किया जा रहा है।

Location :  Maharajganj

Published :  12 November 2026, 3:38 PM IST