“अगर मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होने दूंगा!” कोल्हुई में सिरफिरे आशिक की घिनौनी करतूत, मंगेतर को भेजीं आपत्तिजनक फोटो

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक युवती को निजी फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दो वर्षों तक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर शोएब अख्तर के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 July 2026, 7:59 PM IST

Maharajganj/कोल्हुई:  उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित तौर पर दो वर्षों तक ब्लैकमेल कर शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने क्षेत्र निवासी शोएब अख्तर के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

फोटो और वीडियो के जरिए बनाया दबाव

तहरीर के अनुसार, आरोपी ने युवती की निजी फोटो और वीडियो अपने पास रखकर उसे लगातार धमकाया। आरोप है कि इन्हीं आपत्तिजनक सामग्री का भय दिखाकर उसने करीब दो वर्षों तक युवती का मानसिक और शारीरिक शोषण किया। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी उसे बदनाम करने और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता था।

Maharajganj IT Raid: आयकर विभाग की बड़ी स्ट्राइक, दो बड़ी राइस मिलों पर एक साथ छापेमारी से हड़कंप

विरोध करने पर वायरल करने की धमकी

पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो वह निजी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा। कथित तौर पर इसी डर के कारण युवती लंबे समय तक दबाव में रही। मामले की जानकारी सामने आने के बाद परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

शादी तय होते ही मंगेतर को भेजीं तस्वीरें

पीड़िता के अनुसार, जब उसका विवाह तय हो गया तो आरोपी ने उसके होने वाले मंगेतर को आपत्तिजनक फोटो भेज दीं। इससे विवाह संबंध टूट गया और युवती व उसके परिवार को सामाजिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा

Maharajganj: जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल का WhatsApp हैक, 500 लोगों से 25-25 हजार रुपये मांगने की कोशिश

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश

थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  30 July 2026, 7:59 PM IST