महराजगंज में दिनदहाड़े चोरी; सोने-चांदी समेत 10 लाख का सामान लेकर भागे चोर, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र स्थित मैनहवा टोला बगहवा में चोरों ने एक सुनसान घर का दरवाजा तोड़कर 10 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित श्यामबिहारी और उनकी पत्नी ने घर का सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 7 November 2026, 9:24 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मैनहवा के टोला बगहवा गांव के बगल स्थित एक सुनसान घर को चोरों ने शनिवार को निशाना बनाया है। पीड़ित महिला के अनुसार लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब चार बजे चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखे सामानों को खंगालते हुए सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए आभूषणों की कीमत दस लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

ये भी पढ़े: महराजगंज के फरेंदा में शॉर्ट सर्किट के बाद गैस सिलेंडर का जोरदार धमाका, ढही मकान की दीवार

दरवाजा तोड़कर 10 लाख के जेवरात चोरी (Image Source: Dynamite News)

ये भी पढ़े: महराजगंज के फरेंदा में शॉर्ट सर्किट के बाद गैस सिलेंडर का जोरदार धमाका, ढही मकान की दीवार

सामान बिखरा देख बदहवास हुआ दंपती

घटना की जानकारी होने पर पीड़ित श्यामबिहारी और उनकी पत्नी के होश उड़ गए। घर के अंदर सामान बिखरा देखकर दोनों बदहवास हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द घटना का पर्दाफाश कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर हल्का इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  7 November 2026, 9:18 PM IST