महराजगंज: शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही युवती

सोनौली क्षेत्र में एक युवती ने स्थानीय युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक संबंध बनाने और बाद में धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि युवक ने उसे भरोसे में लेकर शादी का वादा किया, लेकिन अब वह अपने वादे से मुकर गया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 15 May 2026, 8:51 PM IST

Maharajganj: महराजगंज जिले के सोनौली क्षेत्र में एक युवती ने स्थानीय युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक संबंध बनाने और बाद में धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि युवक ने उसे भरोसे में लेकर शादी का वादा किया, लेकिन अब वह अपने वादे से मुकर गया है।

बिहार से सोनौली आकर रहने लगी थी युवती

युवती ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार राज्य की रहने वाली है। कई वर्ष पहले वह अपने माता-पिता के साथ सोनौली क्षेत्र में आकर रहने लगी थी। उसके पिता मूर्ति बनाने का कार्य करते थे। पिता की मृत्यु के बाद परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजरने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात सोनौली निवासी एक युवक से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

शादी का भरोसा देकर बनाता रहा संबंध

पीड़िता का आरोप है कि युवक लगातार शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। युवती का कहना है कि उसने युवक पर विश्वास किया और भविष्य में शादी की उम्मीद के साथ रिश्ता निभाती रही। लेकिन अब युवक ने उससे दूरी बना ली और शादी करने से इनकार कर दिया।

धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने शादी का दबाव बनाते हुए उसका धर्म परिवर्तन भी कराया था।

सोनौली कोतवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है मामला नेपाल से जुड़ा हुआ है युवक को बुलाया गया है। जांच पड़ताल की जायेगी।

Location :  Maharajganj

Published :  15 May 2026, 8:51 PM IST