दर्दनाक! शिवपुरी में एक साथ उठीं 6 अर्थियां, कांप उठा पूरा क्षेत्र; 2 बहनों ने 4 मासूम बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बुधवार को दो अलग-अलग गांवों में दो सगी बहनों ने अपने मासूम बच्चों संग कुएं में छलांग लगा दी। इन दर्दनाक हादसों में दोनों बहनों और चार बच्चों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के कोण से पड़ताल कर रही है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 29 October 2026, 7:23 PM IST

Bhopal: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं और उनके चार बच्चों की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार को बैराड़ और कोलारस थाना क्षेत्रों के दो अलग-अलग गांवों में, दो सगी बहनों ने अपने-अपने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। पहली घटना में एक महिला और उसके छह साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में एक महिला और उसके तीन बच्चों की जान चली गई। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है।

पहली घटना में गर्भवती महिला और छह साल के बेटे की मौत

रिपोर्ट्स के अनुसार, पहली घटना बैराड़ थाना क्षेत्र के गुंगरगांव में हुई। अंजलि रावत और उसका छह साल के बेटा कुएं में गिरने से डूब गए। बताया जा रहा है कि अंजलि आठ महीने की गर्भवती थी। परिजनों ने बताया कि पति की मौत के बाद से वह मानसिक तनाव से जूझ रही थी। हालांकि, घटना के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगी।

Bhopal Gas Tragedy: भोपाल गैस त्रासदी का ज़हरीला कचरा पीथमपुर ले जाने पर हुआ बवाल, विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

दूसरी बहन की तीन बच्चों के साथ मौत

दूसरी घटना कोलारस थाना क्षेत्र के खोंकर गांव में हुई। यहां अंजलि की बड़ी बहन, सीता रावत और उसके तीन बच्चे कुएं में डूब गए। एक ही दिन में दो बहनों और उनके चार बच्चों की मौत से उनके परिवार गहरे सदमे में हैं और पूरे इलाके में मातम छा गया है।

पुलिस जांच में जुटी, सभी पहलुओं की पड़ताल

दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, कुओं से शवों को बाहर निकाला और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस फिलहाल परिजनों से पूछताछ कर रही है और इन घटनाओं से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Crime in Bhopal: भोपाल में बीबीए छात्र पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, हाईकोर्ट ने दी 2 महीने की जमानत

कोलारस के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) जितेंद्र चंडेलिया के अनुसार, जांच चल रही है। इन घटनाओं के हालात और कारणों के बारे में किसी ठोस नतीजे पर तभी पहुंचा जा सकेगा, जब जांच पूरी हो जाएगी। शिवपुरी में हुई इन दुखद घटनाओं एक ही दिन में दो बहनों और चार बच्चों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजरें पुलिस की जांच पर हैं।

Location :  Bhopal

Published :  29 October 2026, 7:23 PM IST