
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती ने एक परिवार की जिंदगी उजाड़ दी। 19 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर अपने सोशल मीडिया दोस्त से विवाद के बाद शारदा नहर में छलांग लगा दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद युवक के व्यवहार ने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है।
मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीतापुर (Sitapur) की रहने वाली थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह लखनऊ में रहकर घरों में काम करती थी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए गोमती नगर निवासी एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी और धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ गई।
परिजनों के मुताबिक गुरुवार सुबह अंजलि घर से यह कहकर निकली थी कि वह युवक के साथ प्रयागराज जा रही है। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।
छात्रा के गले में फंसा च्यूइंगम,जान पर मंडराया खतरा; जानें फिर क्या हुआ?
पुलिस जांच के अनुसार दोनों युवक-युवती शारदा नहर (Sharda Canal) के पास VIP रोड इलाके में पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि अंजलि ने गुस्से में नहर में छलांग लगा दी। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और युवती को बचाने की कोशिश शुरू की।
घटना के बाद सामने आई जानकारी ने पुलिस की चिंता और बढ़ा दी है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि युवती के नहर में कूदने के तुरंत बाद उसके साथ मौजूद युवक उसका मोबाइल फोन लेकर वहां से भाग निकला। यही बात अब पूरे मामले को संदिग्ध बना रही है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अंजलि को नहर से बाहर निकाला। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। उसे तुरंत लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
बस में हुई शर्मनाक हरकत… युवती को बचाने के लिए चालक ने उठाया हैरतअंगेज कदम
घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल परिवार की ओर से किसी पर कोई लिखित आरोप नहीं लगाया गया है। कृष्णानगर पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद किस वजह से हुआ और घटना के बाद युवक मोबाइल लेकर क्यों भागा। आसपास लगे CCTV कैमरों और कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है।
Location : Lucknow
Published : 16 May 2026, 3:53 PM IST