लोनी हत्याकांड: 145 घंटे बाद भी गाजियाबाद पुलिस नहीं ढूंढ पाई ओमकार की लाश, योगी सरकार की पुलिस का महा-फेल्योर!

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में हुए ओमकार हत्याकांड ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 145 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक न तो शव बरामद कर पाई है और न ही पूरी वारदात का खुलासा कर सकी है। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 5 June 2026, 9:09 AM IST
google-preferred

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जैसे हाईटेक शहर में एक 44 साल के व्यक्ति की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी जाती है। उसके बाद अपराधी उस व्यक्ति की लाश को अपने साथ ले जाते हैं। आज इस घटना को 145 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक गाजियाबाद पुलिस व्यक्ति की लाश को ढूंढने नहीं पाई। इससे एक बार फिर सवाल खड़ा होता है कि क्या योगी सरकार की पुलिस बेहतर है। अगर बेहतर है तो अभी तक 6 दिन होने के बावजूद भी व्यक्ति की लाश को क्यों नहीं ढूंढ पाई है?

कब दिया था वारदात को अंजाम?

मामला गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में स्थित गनौली गांव का है। जहां पर 30 अप्रैल की सुबह करीब 6:30 बजे 44 वर्षीय ओमकार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। करीब 10 से 12 गोलियां चलाई गई थी। इसके सबूत मौके पर खोखे के रूप में मिले हैं।

गाजियाबाद में 12 गाड़ियों के साथ जिंदा जला 80 साल का बुजुर्ग, पढ़ें खौफनाक मंजर की दर्दनाक कहानी

145 घंटे से ज्यादा हो गए

हत्या करने के बाद आरोपी ओमकार की लाश को भी अपने साथ ले जाते हैं। लाश का अपहरण कर बदमाश कहां चले गए? पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई। इस घटना को शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे तक 145 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। यानी की 6 दिन से ज्यादा हुए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस ओमकार की लाश को ढूंढ नहीं पाई है।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोपी

गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड की तलाश में बड़ा अभियान, खोड़ा से 524 परिवारों के पलायन से मचा हड़कंप

ओमकार के परिजन कह रहे हैं कि आखिर पुलिस क्या कर रही है? आखिरकार पुलिस इतनी फैल कैसे हो सकती हैं? जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश में बेहतर और सतर्क कानून-व्यवस्था की बात की जाती है तो ऐसी घटना कैसे संभव हो सकती है? ओमकार के परिजनों ने अपना दर्द बयां किया, लेकिन पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करने में महा-फेल्योर रही।

Location :  Ghaziabad

Published :  5 June 2026, 9:09 AM IST

Advertisement