Lakhimpur Kheri: रंजिश या अचानक हमला? भीरा थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का तांडव, युवक पर किया ताबड़तोड़ हमला

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 August 2026, 7:49 PM IST

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र के राधनपुरवा गांव में घर में घुसकर एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घर से उठाकर की गई मारपीट का आरोप

पीड़ित पिंटू पुत्र रविंद्र, निवासी राधनपुरवा गांव, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर में सो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग घर में घुस आए और उसे जबरन उठाकर अपने घर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई और धारदार हथियार से हमला किया गया।

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर में मधुमिता शुक्ला की बहन के घर धमाका, निधि बोलीं- मेरी जान को खतरा

घायल अवस्था में घर के बाहर छोड़कर फरार हुए आरोपी

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी उसे घायल अवस्था में उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद उसकी मां घास काटकर घर लौटीं तो उन्होंने घायल बेटे को देखा और घटना की जानकारी मिली।

Lakhimpur Kheri: अंबेडकर जयंती पर मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

चार के खिलाफ मुकदमा

पीड़ित की शिकायत के आधार पर भीरा थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस कर रही मामले की जांचपुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Lakhimpur Kheri

Published :  4 August 2026, 7:49 PM IST