Kerala: त्रिशूर में मौत का तांडव, तमिलनाडु के आठ छात्रों की मौत, मातम और चीखों से गूंजा इलाका

केरल के त्रिशूर में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में तमिलनाडु के आठ छात्रों की मौत हो गई, जिसके बाद घटनास्थल से लेकर उनके घरों तक मातम और चीख-पुकार का माहौल है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 September 2026, 5:54 AM IST
google-preferred

Thrissur: केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैपामंगलम इलाके में एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे  कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई। मृतक पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के छात्र बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी आठ छात्रों की जान चली गई।

हादसा कब और कैसे हुआ

पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार कार गुरुवायुर से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी। इसी दौरान हाईवे पर खड़ी लॉरी से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी आठ लोग इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे।
ये सभी तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के बताये जा रहे हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

कार से शव कैसे निकाले गए

स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव का काम शुरू किया। दमकल विभाग के कर्मचारियों और पुलिस ने भी इसमें मदद की। बचाव अभियान के दौरान सभी युवकों को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है।

IGI एयरपोर्ट के T-3 में घुसा पानी, 400 से ज्यादा उड़ानों पर लगा ब्रेक; क्या मात्र दो घंटे की बारिश ने फेल किया ड्रेनेज सिस्टम?

क्या सभी मृतक तमिलनाडु के छात्र थे?

हादसे में शामिल कार पर तमिलनाडु का नंबर दर्ज था। पुलिस ने बताया कि मरने वाले लोग तमिलनाडु के छात्र होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, कार गुरुवायूर की तरफ से कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी।

खाते से उड़ गए थे 71 हजार, शिकायत मिलते ही एक्टिव हुई गोरखपुर पुलिस; पीड़ित को वापस मिली पूरी रकम

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार की लॉरी से टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय कार की रफ्तार कितनी थी और क्या सड़क पर खड़ी लॉरी को लेकर कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

 

Location :  Thrissur

Published :  5 September 2026, 5:32 AM IST

Advertisement