
21 साल के समीर की दर्दनाक मौत (IMG: Dynamite News)
Kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार रात एक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। मल्लाहा नगर से अपने गांव लौट रहे 21 वर्षीय समीर की बाइक अचानक बैलगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि समीर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रात करीब नौ बजे हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल भागे। परिवार को उम्मीद थी कि समय रहते इलाज मिलने से समीर की जान बच जाएगी, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह दर्दनाक हादसा थाना सोरों क्षेत्र में शनिवार रात हुआ। मृतक की पहचान समीर (21) पुत्र यामीन निवासी सराय, थाना सोरों के रूप में हुई है। परिवार के मुताबिक, समीर शनिवार रात बाइक से मल्लाहा नगर से अपने गांव लौट रहा था। रात करीब नौ बजे जब वह दु पहिया रोड पर पहुंचा, तभी उसकी बाइक अचानक बैलगाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद समीर बाइक से गिरकर सड़क पर जा पड़ा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बुरी तरह घायल हो गया।
बिना बताए घर से निकला था, कासगंज पहुंचने से पहले ही… हाथरस में ट्रैक पर मिला युवक का शव, मचा कोहराम
हादसे के बाद समीर को जिला अस्पताल ले जाने के दौरान परिवार के लोगों को उम्मीद थी कि उसकी जान बच जाएगी। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे। कुछ देर पहले तक समीर के घर लौटने का इंतजार कर रहे परिवार को अब उसकी मौत की खबर का सामना करना पड़ा।
समीर की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मां शहनाज के लिए यह दुख सहना बेहद मुश्किल हो रहा है। जिस बेटे को उन्होंने बड़े अरमानों से पाला था, उसकी अचानक मौत की खबर से वह बेसुध हो गईं। घर में मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के दूसरे सदस्य भी उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन खुद इस दुख से टूटे हुए हैं। समीर के बड़े भाई यूनिश (37), मुनीश (33) और अनीश (28) भी भाई की असमय मौत से सदमे में हैं।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू की। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने समीर के शव का पंचायतनामा भरा और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Location : Kasganj
Published : 29 November 2026, 12:56 PM IST