Kasganj Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 की मौके पर मौत, कई घायल… पढ़ें पूरी खबर
कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बंपर टूटने से अनियंत्रित ट्रॉली पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।