Kasganj News: करवाचौथ से 48 घंटे पहले बीवी ने की आत्महत्या, विवाद की वजह क्या, शॉपिंग या कुछ और?

उत्तर प्रदेश के कासगंज में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद एक विवाहिता की मौत से परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतका की दो छोटी बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 October 2026, 1:27 PM IST

Kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिढ़पुरा कस्बे के सुदामा नगर में शिवानी नाम की विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बीती देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शिवानी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें: Kasganj News: नाली में पड़ा मिला 32 वर्षीय युवक का शव, रात में मजदूरी लेकर निकला था घर, सुबह हुई मौत

पांच साल पहले हुई थी शादी

शिवानी की शादी करीब पांच साल पहले सुदामा नगर निवासी अवधेश के साथ हुई थी। उसका मायका कासगंज जिले के गंजडुंडवारा कस्बे के मोहल्ला धनपाल में है। शिवानी की दो बेटियां हैं। मां की मौत के बाद दोनों बच्चियों के सिर से ममता का साया उठ गया है। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कासगंज महिला की मौत का मामला (Img: Dynamite News)

पिता ने पुलिस को दी सूचना

मृतका के पिता रोहन सिंह ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कासगंज महिला की मौत का मामला (Img: Dynamite News)

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें: Kasganj News: बाढ़ से परेशान गांवों को मिलेगी राहत? साढ़े 4 KM का बांध बनाने की तैयारी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के मुताबिक, मामले में जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और विवाहिता की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Location :  Kasganj

Published :  28 October 2026, 1:27 PM IST