कानपुर में दिवाली पर बड़ा हादसा, मकान की छत गिरने से सास-बहू और 20 दिन के मासूम की मौत

कानपुर में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। पनकी थाना क्षेत्र के पनकी पड़ाव इलाके में रविवार सुबह अचानक एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर सास, बहू और 20 दिन के मासूम की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 8 November 2026, 11:35 AM IST

Kanpur: कानपुर में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। पनकी थाना क्षेत्र के पनकी पड़ाव इलाके में रविवार सुबह अचानक एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर सास, बहू और 20 दिन के मासूम की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि हादसा सुबह साढ़े 8 से 9 बजे के बीच हुआ। उस वक्त परिवार के लोग घर में सो रहे थे। अचानक छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और SDRF को सूचना दी। पुलिस, SDRF और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और मलबा हटाकर चारों को बाहर निकाला।

Diwali Laxmi Pujan Muhurat: दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें सही समय और पूजन के नियम

घायलों का इलाज जारी है

सभी को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विनोदनी शुक्ला (60), अंशिका शुक्ला (28) और 20 दिन के मासूम आरव शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। वहीं हर्ष शुक्ला (32) की हालत गंभीर बनी हुई है, उनका इलाज जारी है।

Location :  Kanpur

Published :  8 November 2026, 11:35 AM IST