Kanpur Dehat News: शादी का सपना दिखाकर बनाया शिकार, फिर ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे आरोपी

कानपुर देहात के रसूलाबाद में महिला की तहरीर ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जिसमें महिला एक युवक पर काफी गंभीर आरोप लगाती है। यहां पढ़िये पूरा मामला

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 31 March 2026, 4:59 PM IST

Kanpur Dehat: कानपुर देहात में भरोसे को तोड़ने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी का वादा एक खतरनाक साजिश में बदल गया। बता दें कि थाना रसूलाबाद क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि सिराज नाम के युवक ने उसके साथ दोस्ती की और फिर शादी करने का वादा किया। जिसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर सुनने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पीड़िता की शिकायत सुर्खियों का विषय बन गई।

पढ़िए क्या है पूरी खबर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2026 को रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कस्बा रसूलाबाद निवासी सिराज खान उर्फ मिथुन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना था कि आरोपी लंबे समय से उसे शादी का भरोसा दिलाता रहा, लेकिन बाद में मुकर गया और शादी करने से साफ इंकार कर दिया।

कानपुर में अवैध किडनी रैकेट का भंडाफोड़, गरीब से खरीदी किडनी… मरीज को महंगे दामों में बेची; जानिये पूरा मामला

महिला की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रसूलाबाद पुलिस ने तत्काल तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

पुलिस को मिला इनपुट और कर लिया गिरफ्तार 

इसी क्रम में मंगलवार 31 मार्च 2026 यानी आज पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी उसरी बेला रोड स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्टे के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना रसूलाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी सिराज खान उर्फ मिथुन निवासी तुलसीनगर, कस्बा व थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत पर अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेस ने अर्थी जलाई, बोले- आंदोलन होगा

रसूलाबाद कोतवाली पुलिस ने दी जानकारी

कोतवाली के इंस्पेक्टर शिवनारायण सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई और न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

Location : 
  • Kanpur Dehat

Published : 
  • 31 March 2026, 4:59 PM IST