रात में खामोशी, सुबह टूटा ताला: घर से लाखों के जेवर और नकदी गायब, गांव में दहशत

कन्नौज के ठठिया क्षेत्र में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। घटना से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 June 2026, 7:30 PM IST

Kannauj: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डिबियापुरवा, मजरा हमीरपुर निवासी राजेंद्र सिंह अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 5 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

सुबह खुला राज, परिवार में मचा हड़कंप

सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और ताले टूटे मिले। इसके बाद चोरी की घटना का पता चलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और गांव में भी लोग मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश फैल गया।

कानून हाथ में लेने वालों पर चला चाबुक, महराजगंज के टिकुलहिया कांड में पुलिस पूर्व प्रधान समेत तीन को दबोचा

पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज

पीड़ित राजेंद्र सिंह ने ठठिया थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

वाराणसी में दिल दहला देने वाली घटना, एकतरफा प्यार में पेंटर ने खुद को मारी गोली, कमरे में मिला शव

पुलिस जांच में जुटी, संदिग्धों से पूछताछ जारी

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संभावित सुरागों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Location :  Kannauj

Published :  9 June 2026, 7:30 PM IST