
कन्नौज में मुठभेड़ (Img: Dynamite News)
Kannuaj: महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों से इंदरगढ़ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उमर्दा चौकी क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
ये भी पढ़ें - Kannuaj News: कन्नौज में सनसनीखेज वारदात: सराफा व्यापारी की पत्नी की हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें भाग रहे एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें - Video | Kannuaj Encounter | कन्नौज में फरार गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़
Location : Kannuaj
Published : 22 August 2026, 11:19 AM IST
Topics : crime news kannauj news Kannauj Police UP News