अस्पताल की लापरवाही या सिस्टम का अंधापन? नाम मिलने से बदल दिया ब्लड ग्रुप, वेंटिलेटर पर पहुंची मासूम मां

जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में नाम के कन्फ्यूजन के चलते एक प्रसूता को गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया। इस भयंकर लापरवाही के कारण महिला की किडनी फेल हो गई है और वह ICU में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 July 2026, 12:29 PM IST

Jodhpur: जोधपुर के उम्मेद अस्पताल से एक ऐसी खौफनाक लापरवाही सामने आई है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। अस्पताल के स्टाफ ने केवल एक जैसे नाम के भ्रम में आकर 24 साल की प्रसूता धापू भील को गलत ग्रुप का खून चढ़ा दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि वार्ड में दो महिलाओं के नाम और उनके पतियों के नाम एक जैसे थे।

स्टाफ ने बिना पूरी जांच किए, दूसरी महिला के लिए आया 'बी-पॉजिटिव' खून धापू भील को चढ़ा दिया, जबकि उसका असली ब्लड ग्रुप 'ओ-पॉजिटिव' था। अस्पताल की इस कागजी लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार को तबाही के मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है।

खून चढ़ते ही तड़प उठी मां

धापू भील ने 11 जुलाई को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। शरीर में खून की कमी होने के कारण उसे उम्मेद अस्पताल लाया गया था। पहली बार तो उसे सही खून मिला, लेकिन 12 जुलाई की रात को हुए इस बड़े ब्लंडर ने सब कुछ बदल दिया।

धान की रोपाई पर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली बनी मौत का जाल! बदायूं में खाई में पलटते ही मची चीख-पुकार, कई बच्चे घायल

गलत खून शरीर में जाते ही धापू को तेज कंपकंपी छूटने लगी। उसके यूरिन बैग में खून आने लगा और देखते ही देखते उसकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया। हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल के आईसीयू (ICU) में शिफ्ट करना पड़ा।

छिपाई गई बात, अब जांच का भरोसा

पीड़ित महिला के पति किशनाराम का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका आरोप है कि अस्पताल ने इतनी बड़ी गलती करने के बाद भी उनसे सच्चाई छिपाई। फिलहाल महात्मा गांधी अस्पताल में धापू भील का डायलिसिस चल रहा है और वह जिंदगी की जंग लड़ रही है।

Sonam Wangchuk Health Update: 21 दिनों से भूखे सोनम वांगचुक की हालत बेहद नाजुक, पत्नी का गंभीर आरोप, बिना मर्जी के शुरू हुआ इलाज

इस गंभीर मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी. एस. जोधा ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने भरोसा दिया है कि जो भी इस घोर लापरवाही का जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या सिस्टम की इस लापरवाही की भरपाई हो पाएगी?

Location :  Jodhpur

Published :  18 July 2026, 12:29 PM IST