
पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी (Img: Dynamite News)
Chatra: जनपद के हंटरगंज थाना क्षेत्र के सेलवार गांव में विगत 28 जून को हुई देवचरण यादव ब्लाइंड मर्डर केश की गुत्थी चतरा पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर सुलझा ली है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए मृतक के ही भाई, भाभी, भतीजे और भतीजी को गिरफ्तार किया है। देवर-भाभी के प्रेम में बाधा बन रहे देवचरण यादव को भाई-भाभी समेत चार परिजनों ने ही मौत के घाट उतारा था। पुलिस के अनुसार भूमि विवाद और प्रेम प्रसंग इस हत्याकांड की मुख्य वजह बनी।
एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस वार्ता में बताया कि 28 जून को सेलवार गांव निवासी देवचरण यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी अनुसंधान तथा संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया गया हैं। जांच में सामने आया कि देवचरण यादव की हत्या गला दबाकर की गई थी।
पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई कामदेव यादव, भाभी बिंदु देवी, भतीजे विकास यादव और भतीजी प्रियंका देवी को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि परिवार में लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। इसके साथ ही प्रेम प्रसंग को लेकर भी परिवार में तनाव था। इन्हीं कारणों से साजिश रचकर देवचरण यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस घटनाक्रम में सबसे दिलचस्प बात यह रही की गिरफ्तार अपराधकर्मियों के द्वारा घटना की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई थी। बताया था कि देवचरण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
इसके बाद सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल के बाद आत्महत्या के मामले को लगाते हुए हत्या की बिंदु पर जांच शुरू की। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है, ताकि अगर किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके।
मैनपुरी में काली करतूत: महिला ने जेवर गिरवी रखकर दिए 40 हजार, फिर भी नहीं हुआ काम!
एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और पुलिस टीम की सतर्कता के कारण इस ब्लाइंड मर्डर केस का शीघ्र खुलासा संभव हो सका हैं। उन्होंने कहा कि जिले में गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Location : Chatra
Published : 29 June 2026, 7:39 PM IST