
कुलगाम हमले में शामिल 2 आतिकंयों को मार गिराया (IMG: Dynamite News)
Jammu: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर हमला कर फरार हुए आतंकियों का आखिरकार हिसाब हो गया। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में लश्कर का आखिरी सक्रिय कमांडर लतीफ भट भी शामिल है। 15 सेकंड में 30 राउंड गोलियां बरसाकर तीन जवानों को घायल करने वाले हमलावरों की तलाश में पिछले छह दिनों से अभियान चल रहा था।
जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के लारू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मारे गए। इनमें लश्कर का आखिरी सक्रिय कमांडर बताया जा रहा लतीफ भट भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, कुलगाम में पिछले छह दिनों से सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश में जुटे हुए थे। लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा था और संदिग्ध इलाकों में घेराबंदी की गई थी।
Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF Camp आतंकी हमला, तीन जवान घायल
दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 11 नवंबर 2026 को हुई थी। बुधवार को कुलगाम जिले के अखरान गांव में मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने सीआरपीएफ की नाका पार्टी को निशाना बनाया था। आतंकियों ने अचानक जवानों पर हमला कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों ने महज 15 सेकंड के भीतर करीब 30 राउंड गोलियां चला दी थीं। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग में सीआरपीएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां लगातार अलर्ट थीं। हमलावरों की तलाश के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। सुरक्षा बलों ने संदिग्ध ठिकानों पर नजर रखने के साथ आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज कर दिया था। यह अभियान लगातार छठे दिन भी जारी रहा।
Location : Jammu
Published : 16 November 2026, 2:19 PM IST