Sambhajinagar Horror: iPhone नहीं थी असली वजह, परिवार ने खोले दफन राज; कई रहस्यों से उठा पर्दा

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 21 अगस्त को एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। शुरुआती जांच में इस दर्दनाक हादसे की वजह 18 वर्षीय कुणाल चंदगुड़े के iPhone की EMI को लेकर हुए विवाद को बताया जा रहा था।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 25 August 2026, 1:17 PM IST
google-preferred

Mumbai: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 21 अगस्त को एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। शुरुआती जांच में इस दर्दनाक हादसे की वजह 18 वर्षीय कुणाल चंदगुड़े के iPhone की EMI को लेकर हुए विवाद को बताया जा रहा था, लेकिन अब परिवार के रिश्तेदारों ने इस दावे को गलत बताते हुए अलग ही वजहों की ओर इशारा किया है।

250 फीट गहरी खाई में गिरने से हुई थी तीनों की मौत

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, कुणाल चंदगुड़े कथित तौर पर किस्त के पैसों को लेकर तनाव में आकर तिसगांव की पहाड़ी पर पहुंच गया था और वहां से कूदने की धमकी दे रहा था। उसे बचाने पहुंचे पिता मुरलीधर चंदगुड़े भी संतुलन बिगड़ने से गहरी खाई में गिर गए।

इस घटना को अपनी आंखों के सामने देखकर मां संगीता चंदगुड़े भी सदमे में आ गईं और उन्होंने भी चट्टान से छलांग लगा दी। हादसे में परिवार के तीनों सदस्यों की मौत हो गई।

बहन ने कहा- iPhone EMI की बात सिर्फ अफवाह

अब मृतका संगीता की बहन पल्लवी पाटिल ने iPhone EMI विवाद को इस त्रासदी की वजह मानने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यह कहानी पूरी तरह अफवाह है और इसे फैलाने वाले लोग परिवार की असली स्थिति से अनजान हैं।

पल्लवी पाटिल ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि संगीता, कुणाल और मुरलीधर उनके अपने परिवार के सदस्य थे। उन्होंने कहा कि तीनों को खोने के बाद परिवार जिस दर्द से गुजर रहा है, उसे केवल वही महसूस कर सकते हैं।

पुलिस जांच में सामने आएंगे असली कारण

रिश्तेदारों के बयान के बाद पुलिस अब इस मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या या हादसे के पीछे वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए परिवार, रिश्तेदारों और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

आर्थिक और पारिवारिक पहलुओं की भी जांच

जांच एजेंसियां अब इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस घटना के पीछे कोई आर्थिक परेशानी, पारिवारिक तनाव या अन्य कारण जिम्मेदार थे। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Location :  Maharashtra

Published :  25 August 2026, 1:04 PM IST

Advertisement