
पत्नी ने SP से शिकायत
Mainpuri: जनपद मैनपुरी में पति-पत्नी और अवैध संबंधों के विवाद ने एक और परिवार को तोड़ने की कगार पर पहुंचा दिया है। बेवर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला प्रियंका दुबे ने अपने पति अमित दुबे पर अत्याचार, घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रियंका दुबे ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और एक विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा।
प्रियंका दुबे ने आरोप लगाया है कि उनके पति किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध रखते हैं। इसी वजह से अमित दुबे आए दिन घर में झगड़ा करते हैं, अभद्रता करते हैं और प्रियंका के साथ मारपीट करते हैं। शिकायत में उन्होंने बताया कि पति के व्यवहार से पूरा परिवार भय और तनाव में जीवन बिता रहा है।
मैनपुरी ASP अरुण कुमार सिंह एक्टिव मोड में दिखे, जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए सड़कों पर घूमे
सबसे बड़ा और चौंकाने वाला आरोप यह है कि प्रियंका पर हाल ही में पति ने चाकू से वार किया, जिसमें उनकी गर्दन पर चोट आई। प्रियंका ने यह भी बताया कि पति ने उनके ऊपर पिस्तौल तानकर धमकी दी और कहा “तू गई... मैं तुझे जान से मार दूंगा।” महिला ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि पति कई बार हथियार लहराकर उन्हें डराता और धमकाता रहा है।
पीड़िता प्रियंका के ससुर अरविंद दुबे ने भी मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका पुत्र अमित अक्सर घर में शोरगुल करता है और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता है। उन्होंने कहा कि घर में आए दिन तनाव का माहौल बना रहता है और सभी लोग अमित से परेशान हैं। ससुर ने कहा कि मेरा बेटा घर में उत्पात मचाता है, बहू के साथ मारपीट करता है। पूरा परिवार इस वजह से दुखी है।
मैनपुरी में दहेज प्रताड़ना या हत्या? बेटी को जिंदा जलाने का आरोप, पढ़ें पूरी खबर
पीड़िता अपनी जान का खतरा बताते हुए SP कार्यालय पहुंची। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने थानाध्यक्ष बेवर को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। SP ने पीड़िता को आश्वासन दिया कि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इस मामले की गहन जांच होगी। दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Mainpuri
Published : 5 December 2025, 2:46 PM IST