
वारदात के बाद उमड़ी हुई भीड़
New Delhi: सुल्तानपुरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरी राजधानी को झकझोर कर रख दिया है। 13 अप्रैल की शाम को ई-ब्लॉक स्थित मकान नंबर 2/238 के पास एक युवक खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा मिला था। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घर पहुंचकर 13 अप्रैल के जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान पथराव भी हुआ और एक गाड़ी को आग लगाने की कोशिश की गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और हमलावर एक-दूसरे को पहले से जानते थे। उनके बीच पिछले कुछ समय से छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी, लेकिन किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। यही मामूली झगड़ा उस दिन इतना बढ़ गया कि उसने खौफनाक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई।
मामले का खुलासा करते हुए बाहरी जिले के डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अब तक तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनसे लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
Deoria Muder: पुलिस ने चार आरोपियों को.दबोचा,. ऐसे खुला हत्या का राज, पढ़ें पूरी खबर
पुलिस का कहना है कि हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू की बरामदगी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस वारदात में कुछ और नाबालिग शामिल हो सकते हैं, जो फरार हैं।
आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
इस हत्या के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल बन गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अगर पहले ही झगड़ों को लेकर कार्रवाई की जाती, तो शायद यह घटना टल सकती थी।
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान पथराव भी हुआ और एक गाड़ी को आग लगाने की कोशिश की गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।
नैनीताल में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, 66 लाख का ड्रग्स मिला
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस घटना के बाद से इलाके में गश्त तो कर रही है, लेकिन आरोपियों के प्रति नरमी बरत रही है। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इस घटना ने लोगों के मन में डर और असुरक्षा की भावना जरूर पैदा कर दी है।
Location : New Delhi
Published : 15 April 2026, 7:52 PM IST