
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत (IMG: Dynamite News)
Maharajganj: महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। फुलमनहा स्थित लेहड़ा चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दोनों युवकों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात बृजमनगंज की ओर से आ रही एक बाइक की लेहड़ा चौराहे पर दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों बाइक सवार घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों की मदद के लिए पुलिस को सूचना दी गई।
महराजगंज के 2419 कारोबारियों के लिए बड़ी राहत! 19.59 करोड़ के बकाये पर ब्याज-अर्थदंड माफी का मौका
हादसे में फुलमनहा के लेहड़ा बाजार निवासी मोहम्मद अली घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उनके परिजन उन्हें उपचार के लिए सिद्धार्थनगर ले गए। वहीं, दूसरी बाइक चला रहे रोहित भी घायल हुए। रोहित लेहड़ा ग्राम सभा के जरलहवा स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया।
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत (IMG: Dynamite News)
सड़क हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर भी लोगों ने घायलों की मदद की।
बृजमनगंज थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Location : Maharajganj
Published : 28 October 2026, 6:30 PM IST
Topics : bike collision crime news Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Road Accident UP Uttar Pradesh Local News