वीडियो में बच्चों पर बरसती दिखी मार, सामने आई चौंकाने वाली बात; हाथरस में पिता पर लगा गंभीर आरोप

हाथरस के सहपऊ क्षेत्र में बच्चों के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो तामसी गांव का बताया जा रहा है और इसमें एक व्यक्ति बच्चों के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 8 September 2026, 4:03 PM IST

Hathras: हाथरस जनपद के थाना सहपऊ क्षेत्र में बच्चों के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के गांव तामसी का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कुछ बच्चों के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग भी मौजूद नजर आ रहे हैं। वीडियो में बच्चों के साथ कथित रूप से की जा रही मारपीट को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

ये भी पढ़ें- लखनऊ में अखिलेश यादव ने खोले कई पत्ते! ‘छात्र सप्ताह’ से ‘नीले रंग’ तक, जानिए और किन मुद्दों पर की बात

पिता ही कर रहा था बच्चों के साथ मारपीट

बताया जा रहा है कि वीडियो में बच्चों के साथ मारपीट करने वाला व्यक्ति उनका पिता है। वहीं, मामले में यह आरोप भी सामने आया है कि दूसरे पक्ष को फंसाने के उद्देश्य से व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही बच्चों के साथ मारपीट की। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ये भी पढ़ें- ‘योग्यता को पीछे धकेलना मंजूर नहीं’, यूजीसी रेगुलेशन एक्ट के खिलाफ देवरिया में धरना, सरकार से कानून वापस लेने की मांग

मामले को लेकर पुलिस सक्रीय

मंगलवार सुबह से वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, घटना के वास्तविक स्थान, समय और वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही बच्चों के साथ मारपीट के पीछे की वास्तविक वजह की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल सहपऊ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Location :  Hathras

Published :  8 September 2026, 4:03 PM IST