ऑनर किलिंग से दहला हरदोई: घरवालों ने की बेटी की पीट-पीटकर कर हत्या, बाग में किया अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां कथित तौर पर झूठी शान के चलते पिता ने अपने भाइयों और भाभी के साथ मिलकर 18 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उसे सर्पदंश और आत्महत्या का रूप देने की भी कोशिश की गई। मां की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 8 June 2026, 12:43 PM IST

Hardoi: हरदोई से एक ऐसी खौफनाक और झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। जिस घर को सुरक्षा और प्यार का सबसे बड़ा ठिकाना माना जाता है, वहीं झूठी शान और गुस्से की आग में एक 18 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पिता ने अपने ही भाइयों और भाभी के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया और बाद में सबूत मिटाने की भी पूरी कोशिश की। इस घटना ने इंसानियत और रिश्तों दोनों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला

मामला संडीला कोतवाली क्षेत्र के गांव समदखेड़ा का है। मृतका शुभी (18) 3 जून की रात करीब 12 बजे बिना बताए घर से चली गई थी। परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन अगले दिन सुबह वह वापस घर लौट आई। घर लौटने के बाद पिता रामदयाल गुस्से में आ गए और उन्होंने बेटी को दो-तीन थप्पड़ मारे। इसके बाद मामला शांत दिखने लगा, लेकिन अंदर ही अंदर एक खौफनाक साजिश तैयार हो रही थी।

हरदोई में शादी से पहले हंगामा, इंस्टाग्राम प्रेम कहानी में दूल्हे की असलियत पर विवाद, जानिये पूरा मामला

कमरे में घुसकर बेरहमी से हत्या

कुछ ही देर बाद ताऊ मुनेश, कल्लू, सुरेश और ताई माधुरी ने शुभी के बारे में पूछताछ शुरू की। जब पता चला कि वह अपने कमरे में है, तो सभी लोग वहां पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर लड़की की बेरहमी से पिटाई की और उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान पिता रामदयाल भी अपने भाइयों का साथ देता रहा। बताया जा रहा है कि मां को न तो विरोध करने दिया गया और न ही बेटी के पास जाने दिया गया।

हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश

इस वारदात के बाद आरोपियों ने घटना को छिपाने की पूरी कोशिश की। दावा है कि युवती के एक पैर में चार जगह सुई चुभोई गई ताकि इसे सर्पदंश जैसा दिखाया जा सके। जब इसमें सफलता नहीं मिली तो शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। इसके लिए दुपट्टे से गला कसकर फंदा जैसा निशान बनाया गया।

Dynamite News Exclusive : हरदोई से जाते-जाते अखिलेश यादव ने शिल्पी के भाई से बोली ऐसी बात, पिछड़ा वर्ग एकतरफा हुआ सपा के साथ

गुपचुप अंतिम संस्कार से बढ़ा शक

आरोप है कि परिजनों ने घटना को छिपाने के लिए गांव के ही बाग में चुपचाप अंतिम संस्कार भी कर दिया। इस पूरी प्रक्रिया में मां को पूरी तरह से अलग रखा गया और उसे रोने या विरोध करने तक नहीं दिया गया।

मां की शिकायत से खुला पूरा राज

मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतका की मां मिथिलेशा ने हिम्मत जुटाकर शनिवार शाम पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और मामले की परतें खुलती चली गईं।

Location :  Hardoi

Published :  8 June 2026, 12:43 PM IST