Hamirpur: मिठाई खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें! दुकानों पर छापा पड़ा तो खुल गई पूरी पोल

हमीरपुर के मौदहा कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिठाई दुकानों पर छापा मारा। दो दुकानों में गंदगी और मिठाइयों पर प्रतिबंधित सिल्वर वर्क का इस्तेमाल मिला। टीम ने मिठाइयों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 August 2026, 2:04 PM IST

Hamirpur: त्योहारों और मिठाई की बढ़ती बिक्री के बीच खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौदहा कस्बे की मिठाई दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। अचानक हुई जांच से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

दो दुकानों में मिली गंदगी, मिठाइयों की हुई जांच

संयुक्त टीम ने राजन स्वीट्स हाउस और जय भवानी स्वीट्स का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानों में तैयार मिठाइयों के साथ बिक्री के लिए रखे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था को भी देखा।

जांच के दौरान दोनों दुकानों में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। दुकानों में गंदगी पाए जाने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और खाद्य पदार्थों की स्वच्छता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

Bihar STF Action: मुजफ्फरपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात बदमाश राजेश भगत पटना से दबोचा गया, दिल्ली भागने की थी पूरी तैयारी

मिठाइयों पर मिला प्रतिबंधित सिल्वर वर्क

निरीक्षण के दौरान टीम को मिठाइयों पर प्रतिबंधित सिल्वर वर्क के इस्तेमाल की जानकारी मिली। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलग-अलग मिठाइयों के नमूने संकलित किए।

खाद्य विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. गोरी शंकर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युंजय कुमार ने मौके पर मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच की और निर्धारित प्रक्रिया के तहत नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

एसडीएम करनवीर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिठाई दुकानों में साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान दो दुकानों पर गंदगी और मिठाइयों में प्रतिबंधित सिल्वर वर्क का इस्तेमाल पाया गया।

उन्होंने बताया कि लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Deoria: कागजों में खुल रहे थे आंगनबाड़ी केंद्र, मौके पर लटके मिले ताले! जांच के बाद मचा हड़कंप

छापे की खबर फैलते ही दुकानदारों में मचा हड़कंप

प्रशासन की संयुक्त टीम की छापामार कार्रवाई की खबर जैसे ही कस्बे में फैली, अन्य मिठाई विक्रेताओं में भी हड़कंप मच गया। दुकानदार अपनी दुकानों में रखी मिठाइयों और साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर सतर्क नजर आए।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय, कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता के मामले में लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Hamirpur

Published :  20 August 2026, 2:04 PM IST