दरवाजे बंद, अंदर जांच और गायब हुआ मालिक! हमीरपुर में 180 करोड़ की टैक्स चोरी पर जीएसटी के इस बड़े छापे से मचा हड़कंप
हमीरपुर के मौदहा कस्बे में शुक्रवार को अचानक हलचल बढ़ गई। लखनऊ से पहुंची एक टीम ने एक कारोबारी प्रतिष्ठान पर कार्रवाई शुरू की तो आसपास के व्यापारियों में भी चर्चा तेज हो गई। टीम ने प्रतिष्ठान के अंदर दस्तावेजों की जांच शुरू की, जबकि कार्रवाई की भनक लगते ही कारोबारी के मौके से चले जाने की बात सामने आई।