पत्नी के जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर आए युवक के साथ ऐसा क्या हुआ कि मातम छा गया

हल्द्वानी में पत्नी के जन्मदिन पर हरिद्वार से घर आए 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 July 2026, 6:53 PM IST

Haldwani: उत्तराखंड के हल्द्वानी में पत्नी के जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर आए 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक रात में परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के बाद सोया था, लेकिन शुक्रवार सुबह उठ नहीं सका। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो महीने पहले हुई थी शादी

मृतक की पहचान कमल आर्य (30) निवासी हल्दूचौड़ दीना डी क्लास, हल्द्वानी के रूप में हुई है। वह हरिद्वार स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, कमल की शादी 30 अप्रैल 2026 को हुई थी और वह पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर आया था।

Haldwani Accident News: आखिर बाजार जाते समय 13 साल की बच्ची के साथ क्या हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया?

सुबह अलार्म बजा, लेकिन नहीं जागा

गुरुवार रात परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के बाद कमल खाना खाकर सो गया। शुक्रवार सुबह उसे हरिद्वार लौटने के लिए लालकुआं से ट्रेन पकड़नी थी। उसने मोबाइल में अलार्म लगाया था और पत्नी से भी समय पर जगा देने को कहा था। सुबह अलार्म बजने के बाद भी जब वह नहीं उठा तो पत्नी ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद परिजन तत्काल कमल को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Haldwani News: माता-पिता गए थे गांव और पीछे से घट गई बड़ी अनहोनी, 10 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

प्राथमिक तौर पर अचानक हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। शादी के महज दो महीने बाद हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Location :  Haldwani

Published :  10 July 2026, 6:53 PM IST