ग्रेटर नोएडा दीपक नागर हत्याकांड: आश्वासन मिलने पर परिजनों ने शव को सड़क से उठाया, पुलिस ने कहा- तगड़ी कार्रवाई करेंगे

ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव में दीपक नागर की हत्या के बाद गांव वाले सड़क पर शव रखकर पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग करने पर मजबूर हो गए। छाती में गोली लगने के बाद उनका शव सड़क पर रखा गया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 21 May 2026, 2:25 PM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव के निवासियों ने 28 साल के दीपक नागर के शव को सड़क पर रखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जब यह मामला तनावपूर्ण हुआ तो मौके पर आला अधिकारी पहुंचे। गांव के लोग पुलिस कमिश्नर को मौके पर बुलाने की बात कर रहे थे, लेकिन जब बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और बातचीत करने की कोशिश की तो गांव वाले मान गए।

फिलहाल, गांव वालों ने सड़क से दीपक नागर के शव को हटा दिया है। पुलिस ने कुछ घंटों का समय मांगा है। अब दीपक के शव को वैदपुरा गांव में लेकर चले गए है और दाह संस्कार की तैयारी की जा रही है।

छाती में मारी थी गोली

दरअसल, वैदपुरा गांव का रहने वाला 28 साल का दीपक नागर, गाजीपुर स्थित एक फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी पर काम करता था। बुधवार को भी वह नाइट ड्यूटी के लिए घर से निकला था। दीपक अपने घर से बाहर निकला ही थी कि इतने में पहले से घात लगाकर बैठे 3 बदमाशों ने उसको गोलियों से भून दिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दीपक नागर की छाती में 6 गोलियां मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

Greater Noida में दीपक नागर की हत्या पर तनाव: आक्रोशित भीड़ ने बंद किया रास्ता, एनकाउंटर की मांग

शहर की मुख्य सड़क को ब्लॉक किया

गांव वालों का कहना है कि रात में ही पुलिस को दीपक नागर के परिजनों ने शिकायत दे दी थी, लेकिन पुलिस अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। सुबह गांव वाले ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट को दादरी और ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाले रास्ते को ब्लॉक कर दिया। सड़क पर दीपक के शव को रखकर शांतिपूर्वक मांग की कि उनको मर्डर के बदले एनकाउंटर चाहिए। जिसके बाद नोएडा पुलिस के बड़े अफसर मौके पर पहुंचे।

Greater Noida में बदमाशों के हौसले बुलंद: वेदपुरा में रातोंरात खूनी खेल, दीपक नागर की गोलियों से भूनकर हत्या

Location :  Greater Noida

Published :  21 May 2026, 1:56 PM IST