ग्रेटर नोएडा में शादी के 9 साल बाद पति बना जल्लाद, पत्नी को दी ऐसी सजा; सुनकर आपके भी हो जाएंगे रोंगटे खड़े

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में 9 साल की शादी का ऐसा अंत सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर दिया है। प्रेम विवाह के बाद एक पति पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस जांच में जुटी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 June 2026, 7:47 PM IST

Greater Noida: दादरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जबकि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

डायल-112 पर मिली थी सूचना

एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार को डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम चिटहेरा निवासी मोहित पुत्र अनूप ने अपनी पत्नी कविता की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही दादरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Dynamite News Exclusive: गुजरात के नए डीजीपी बनने पर ग्रेटर नोएडा में जश्न, डाइनामाइट न्यूज़ पहुंची ज्ञानेंद्र सिंह मलिक के घर

9 साल पहले किया था प्रेम विवाह

पुलिस जांच में सामने आया है कि मोहित और कविता ने करीब नौ साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे, लेकिन किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

दस साल तक देता रहा चकमा, आखिर दबोचा गया एक लाख का इनामी; हैरान कर देगी जेल से फरारी की कहानी

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Location :  Greater Noida

Published :  17 June 2026, 7:47 PM IST